Welcome to ClearUPPSC


Welcome to ClearUPPSC


Friday, 8 February 2019

कैसे रहें मोटिवेट?

नमस्कार दोस्तों।

मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

दोस्तों अगर आप किसी लक्ष्य को पाना चाहते हैं तो आपको कई चीजों की ज़रूरत पड़ती है।

आपको एक स्ट्रेटजी बनानी पड़ती है।

उस स्ट्रेटजी के हिसाब से आपको लगातार मेहनत करनी होती है।

इसके साथ साथ आपको अपने हैल्थ का भी ध्यान देना होता है क्यों कि अगर आप इस दौरान बिस्तर पर पड़ गए तो दिक्कत हो सकती है।

इन सब चीज़ों के साथ आपको एक और चीज़ का ध्यान देना चाहिए जो शायद कुछ लोग नहीं देते हैं; वह है मोटीवेशन। आपको इस फेस के दौरान मोटिवेट भी रहना होता है। आपको अपने अंदर का जो जुनून है उसे जिंदा रखना होता है।

आइए आज की इस पोस्ट में समझते हैं कि कैसे आप अपने आप को मोटिवेट रख सकते हैं।

१. सबसे पहले आप नेगेटिव लोगों से दूरी बनाईए। ऐसे लोग आपको कहीं का नहीं छोड़ेंगे और लक्ष्य तो दूर की बात आप अपनी ज़िंदगी भी निराशा में ही काटेंगे अगर आप ऐसे लोगों की संगत में रहेंगे तो। ऐसे लोगों से तत्काल दूरी बनाईए।

२. आप रोज़ ५-१० मिनट सेल्फ एसेसमेंट करिए और देखिए कि आप पहले कहां थे और आज कहां हैं। निश्चित तौर पर अगर आप गंभीर है अपने लक्ष्य के प्रति तो आपको दिन ब दिन सुधार दिखेगा और आपका मनोबल बढ़ेगा।

३. आप सोते समय ये भी सोचिए कि आप ये लक्ष्य क्यों पाना चाहते हैं।वो कारण जिसकी वजह से आपने ये लक्ष्य तय किया है आपको फिर एक बार झिंझोड़ देगा और आपके मनोबल को बढ़ाएगा।

४. सकारात्मक लोगों के बीच रहिए और उन से उनकी रणनीति डिस्कस करिए और अपनी भी शेयर करिए।

५. आपके क्षेत्र के सफल लोगों के बारे में पढ़िए, देखिए और जानिए।

६. मेहनत करिए और रोज़ अपना आंकलन खुद करिए। अगर आप महसूस कर पाएंगे कि आप कुछ हासिल कर रहे हैं तो आप और अधिक मोटिवेट होंगे।

दोस्तों एक बात याद रखिए:

"कौन कहता है कि सपनों को ना आने दो हृदय में।
देखते सब हैं इन्हे अपनी उमर अपने समय में।।
किन्तु कर ले यत्न भी तो पा नहीं सकता सफलता।
ये उदय होते लिए कुछ ध्येय नयनों के निलय में।। ""
                                     डॉ हरिवंश राय बच्चन

ऑल द बेस्ट 👍🏻

No comments:

Post a Comment

कैसे रहें मोटिवेट?

नमस्कार दोस्तों। मेरे ब्लॉग पर आपका स्वागत है। दोस्तों अगर आप किसी लक्ष्य को पाना चाहते हैं तो आपको कई चीजों की ज़रूरत पड़ती है। आपको एक ...